विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो बच्‍चों के पिता को एक बच्‍चे की मां से हुआ प्‍यार, घरवालों को पता चला तो उठाया खौफनाक कदम

By sunil negiEdited By:
Published: Fri, 19 Aug 2016 09:09 AM (IST)Updated: Sat, 20 Aug 2016 07:00 AM (IST)

हल्‍द्वानी में दो बच्‍चे के पिता को एक बच्‍चे की मां से प्रेम हो गया। दोनों घर से भाग गए। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हल्द्वानी, [जेएनएन]: घर से फरार शादीशुदा प्रेमी युगल ने गुरुवार शाम चकलुवा बाजार में सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर दुकानदारों ने पुलिस को फोन किया। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में दोनों की देर रात मौत हो गई। तलाशी में मिले मोबाइल नंबरों से उनकी शिनाख्त हुई। दोनों दमुवाढूंगा में रहते थे। प्रेमी दो बच्चों का पिता और प्रेमिका एक बेटे की मां थी। इनके बीच पिछले तीन महीने से प्रेम-प्रसंग चलने की बात सामने आई है।


दमुवाढूंगा की कुमाऊं कालोनी में रहने वाला भरत कुमार (34 वर्ष) पनचक्की के पास एक काम्प्लेक्स में कर सलाह केंद्र चलाता था। पिछले तीन महीने से उसके केंद्र में चौपला निवासी मंजू फत्र्याल (24 वर्ष) पत्नी मनोज फत्र्याल सहायिका के रूप में काम कर रही थी। इसी बीच दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। चार दिन पूर्व मनोज के एक मित्र ने मंजू और भरत को एक साथ रुद्रपुर में देखा। दोस्त के बताने पर शाम को मनोज ने मंजू को फटकार लगाई।

पढ़ें:-चौखट पर बरात पहुंचने के बाद लड़की वालों को पता चली दुल्हे की ये सच्चाई, जानिए

बुधवार को मंजू ऑफिस के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। वहीं, भरत भी लापता था। शाम तक इनका पता नहीं चला तो पुलिस तक मामला पहुंचा। पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों हरिद्वार में हैं। पुलिस और परिवार वालों ने दोनों से फोन पर बात की और वापस आने के लिए कहा। गुरुवार दोपहर दोनों ने शाम तक वापस लौटने की बात कही।

पढ़ें: दस का नोट थमाकर बच्ची को खेत में ले गया दरिंदा, कैसे बची जानिए

वहीं, हरिद्वार से लौटते समय दोनों कालाढूंगी के समीप चकलुवा बाजार में रुक गए और फिर सल्फास खा लिया। करीब साढ़े आठ बजे दोनों की हालत बिगड़ने पर आस-पास के लोगों में हड़कंप मचा। दुकानदारों ने कालाढूंगी थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस को फोन किया। पुलिस के तलाशी लेने पर इनके पास से सल्फास और मोबाइल आदि सामान बरामद हुआ। मोबाइल नंबरों पर फोन करने पर परिवार वालों को सूचित किया गया। पुलिस दोनों को लेकर एसटीएच पहुंची। इसी दौरान दोनों के परिवार के लोग भी पहुंच गए।


पढ़ें:-पति संग सो रही महिला जब सुबह उठी तो उतर चुके थे उसके सारे...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।