विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चौखट पर बरात पहुंचने के बाद लड़की वालों को पता चली दुल्हे की ये सच्चाई, जानिए

By gaurav kalaEdited By:
Published: Wed, 17 Aug 2016 12:42 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 21 Aug 2016 03:00 PM (GMT+05:30)

उधमसिंह नगर में एक बिचौलिए के जरिए शादी कराना वधु पक्ष को भारी पड़ गया। कमाई के लालच में बिचौलिए ने दूल्‍हे की एक बड़ी बात दुल्‍हन को नहीं बताई।

News Article Hero Image

रुद्रपुर, [जेएनएन]: बिचौलिए के चक्कर में शादी करना वधु पक्ष को बहुत मंहगा साबित हो गया। उधर, बिचौलिये ने भी कमाई के लालच में दूल्हे की एक बड़ी बात नहीं बताई। लेकिन जब चौखट पर बरात पहुंची तो राज खुल गया। इसके बाद जो हुआ आप खुद ही पढ़ लीजिए।
राजस्थान के गांव परनिया निवासी अशोक मंडल पुत्र अमर मंडल तलाकशुदा है। अशोक की दोबारा शादी कराने के लिए उसके रिश्ते के भाई निरंजन काफी समय से लड़की देख रहे थे। दो महीने पहले उनकी मुलाकात राजस्थान पिपरिया गांव घूमने आई रुद्रपुर की एक महिला बिचौलिया से हो गई। उसने महिला से अपने भाई की शादी के लिए लड़की ढूंढने के लिए कहा, इस दौरान बिचौलिया ने शादी कराने के एवज में पांच हजार रुपये की मांग की। निरंजन ने उसे दो हजार रुपये एडवांस दे दिए।

पढ़ें: दस दिन पहले घर से फरार हुआ जोड़ा, वापस लौटा इस हाल में..
कुछ दिन बाद उसने निरंजन से रुद्रपुर के रवींद्रनगर की एक लड़की का जिक्र किया तो निरंजन शादी कराने को तैयार हो गया। दोनों परिवारों को आपस में मिलवा दिया और बात पक्की हो गई।

पढ़ें:-दिन में बनकर आया मेहमान, रात में करने लगा दुष्कर्म का प्रयास
तय रिश्ते के मुताबिक राजस्थान से दूल्हा पक्ष यहां पहुंचा। वैवाहिक रस्मे निभाई जा रही थी। तभी दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के तलाकशुदा होने और धोखे से शादी रचाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा और बारातियों को बंधक बना लिया और पिटाई की।
इस बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा पक्ष को दुल्हन पक्ष के चंगुल से बचाया। दूल्हा अशोक व भाई निरंजन ने महिला बिचौलिया पर गुमराह करने व लूटने का आरोप लगाया है। बताया कि उन्होंने बिचौलिया को पहले ही तलाकशुदा होने की जानकारी दी थी, लेकिन उसने दुल्हन पक्ष से यह बात छिपाई।

पढ़ें-इस लुटेरी दुल्हन ने की पांच शादियां, शादी के बाद करती है ऐसा...
वहीं दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए आयोजन में हुआ खर्च दिलाने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

पढ़ें: पति संग सो रही महिला को जागने पर पता चला कि लुटा बैठी...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।