विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवाद के समाधान को हाई कोर्ट पहुंचे युवक ने खा ली प्रति‍बंधित दवा, अस्‍पताल में कराया भर्ती

By sunil negiEdited By:
Published: Tue, 23 Aug 2016 05:23 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 05:00 AM (IST)

बीवी से भरण पोषण भत्ते के विवाद के समाधान को नैनीताल हाई कोर्ट पहुंचे युवक ने एकाएक प्रतिबंधित एलप्रोक्स दवा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नैनीताल, [जेएनएन]: बीवी से भरण पोषण भत्ते के विवाद के समाधान को हाई कोर्ट पहुंचे युवक ने एकाएक प्रतिबंधित एलप्रोक्स दवा की 10 गोलियां खा ली। जिससे कोर्ट में हड़कंप मच गया। तत्काल उसे हाई कोर्ट की एम्बुलेंस से बीडी पांडेय अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।

लखनऊ निवासी 37 वर्षीय आशीष आर्य की कुसुमखेड़ा शिवविहार कालोनी निकट भारत गैस गोदाम में ससुराल है। उसकी शादी सेवानिवृत बैंक अफसर नारायण राम आर्य की बेटी ऋतु से हुई। दोनों की डेढ़ साल की बेटी आराध्या भी है। बाद में विवाद हुआ तो पति-पत्नी अलग रहने लगे। पत्नी ने भरण पोषण का वाद दायर कर दिया।

पढ़ें-चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

आशीष प्रतिमाह 15 हजार देता था। आज आशीष मामले को सुलझाने के लिए हाई कोर्ट आया था। करीब ढाई बजे उसने रजिस्ट्रार कक्ष में नशीली गोलियां खा ली। कोतवाली के पुलिसकर्मी राजेंद्र सिंह व अन्य उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। पुलिस के अनुसार आशीष जब तक बेहोश नहीं हुआ ससुर और बच्चों से मिला दो कहता रहा। पुलिस उसके परिजनों को बुलाकर जांच में आगे बढ़ना चाहती है।

पढ़ें:-आवास विकास कॉलोनी में चोरों ने तोड़ा बंद मकान का ताला, एक लाख का माल किया पार

पढ़ें-वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार; दस बाइक बरामद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।