विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन बच्चों की मां का आशिक प्रेमिका के पति को पीटने लखनऊ से पहुंचा हल्द्वानी

By BhanuEdited By:
Updated: Sun, 09 Apr 2017 04:02 AM (IST)

तीन बच्चों की मां ने दूर लखनऊ में बैठे अपने प्रेमी से पति की शिकायत की तो वह डंडा लेकर हल्द्वानी चला आया। फेसबुक से हुए प्यार में पागल प्रेमी को लोगों ने पकड़ कर धुन दिया।

तीन बच्चों की मां का आशिक प्रेमिका के पति को पीटने लखनऊ से पहुंचा हल्द्वानी
तीन बच्चों की मां का आशिक प्रेमिका के पति को पीटने लखनऊ से पहुंचा हल्द्वानी

हल्द्वानी, [जेएनएन]: तीन बच्चों की मां का आशिक उसके पति को पीटने के लिए लखनऊ से हल्द्वानी पहुंच गया। तड़के जब वह डंडा लेकर महिला के घर घुसा तो हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों की भीड़ ने मनचले की जमकर धुनाई कर दी। मुखानी पुलिस ने मनचले को हिरासत में ले लिया है। वहीं महिला पति प्रेमी का पक्ष लेकर उसके साथ रहने की जिद करने लगी। 

पूछताछ में यह युवक हर बार अपना नाम अलग-अलग बता रहा है। वह कभी खुद को लखनऊ के आइजी तो कभी डीआइजी का बेटा बता रहा था। फिलहाल पुलिस ने उसे थाने में बैठा रखा है। 

मुखानी चौराहे के समीप रहने वाले एक व्यक्ति के तीन बच्चे हैं। डेढ़ साल पहले उनकी पत्नी की फेसबुक पर लखनऊ के एक युवक से दोस्ती हो गई। इसके बाद चेटिंग से शुरू हुआ सिलसिला कुछ समय बाद फोन पर बातों तक पहुंच गया। 

महिला का जब भी पति से विवाद होता, तो मनचला हल्द्वानी आकर आकर पति को सबक सिखाने का आश्वासन दे देता। इस दौरान वह दो बार यहां आया और महिला के पति व घरवालों से मुलाकात कर लौट गया। यही नहीं मनचला खुद को अरबपति फ्लाइंग अफसर बताने के साथ ही पिता के लखनऊ में पुलिस अफसर होने का दावा करता है। 

तीन दिन पहले भी दंपती के बीच विवाद होने पर मनचले ने फोन पर महिला के पति को धमकी दे दी। आज सुबह करीब छह बजे मनचला लखनऊ से हल्द्वानी पहुंच गया। वह डंडा लेकर उनके घर घुसा और पति पर हमला कर दिया। हो-हल्ला मचने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटी और मनचले की जमकर धुनाई लगा दी। 

मुखानी पुलिस तक मामला पहुंचा तो उसे पकड़कर पुलिस थाने ले गई। वहीं, महिला भी थाने पहुंची और पति के साथ रहने से इन्कार कर अपने दोस्त को बेकुसूर बताने लगी। साथ ही उसे छोड़ने की जिद पर अड़ गई। मुखानी थानाध्यक्ष खुशी राम पांडे ने बताया कि महिला के पति की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: मेले में अपनों से बिछुड़ी पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: घर आई भांजी से मामा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार