विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड को कांग्रेस मुक्त बनाए जनता: अजय भट्ट

By BhanuEdited By:
Updated: Sat, 26 Nov 2016 03:00 AM (IST)

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लोगों से उत्तराखंड को कांग्रेस मुक्त बनाए जाने का आह्वान भी किया।

News Article Hero Image

पौड़ी, [जेएनएन]: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने लोगों से उत्तराखंड को कांग्रेस मुक्त बनाए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी का चारों ओर स्वागत होता देख विपक्ष बौखला गया है।
भाजपा की परिवर्तन यात्रा के पैठाणी पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड का हर जन मानस प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गए हैं। प्रदेश का विकास अवरूद्ध हो गया है। इसलिए प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंके।

पढ़ें-ऋषिकेश की सीट पर दांव खेल सकते हैं किशोर उपाध्याय
उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के बीच की तनातनी से सबकुछ जाहिर हो चुका है कि कांग्रेसी सिर्फ जनता को गुमराह करने में जुटे हैं। उन्हें प्रदेश के विकास से कोई सरोकार नहीं है।

पढ़ें-उत्तराखंड में 2020 तक हर घर से एक को सरकारी नौकरी
इससे पहले चिपलघाट, सांकरसैण, बेला बाजार में कार्यकर्ताओं ने यात्रा जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय, श्रीनगर विधान सभा संयोजक मातबर सिंह रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष पौड़ी राजेंद्र प्रसाद टम्टा, बीरा भंडारी आदि मौजूद थे।

पढ़ें: गाली-गलौज यात्रा बनकर रह गई भाजपा की परिवर्तन यात्रा: हरीश रावत
200 से अधिक ने ली सदस्यता
परिवर्तन यात्रा के दौरान पाबौ व पैठाणी में पूर्व प्रमुख सहित 200 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। सदस्यता लेने वालों में पाबौ की पूर्व प्रमुख सुमनलता रावत शामिल थी।
पढ़ें-अब कांग्रेस की विकास यात्रा में उठेगा नोटबंदी का मसला

पढ़ें: गैरसैंण बने स्थायी राजधानी: अनुसूइया प्रसाद मैखुरी

पढ़ें-राष्ट्रीय दल से चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं: प्रीतम पंवार

पढ़ें: कांग्रेस को उत्तराखंड में राज करने का नैतिक अधिकार नहीं: उमा

पढ़ें-भाजपा के सीएम पद के दावेदारों को फिर नहीं मिली तवज्जो