विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पौड़ी पहुंचकर सीएम त्रिवेंद्र रावत ने लगाई घोषणाओं की झड़ी

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 27 Sep 2017 02:05 PM (IST)Updated: Wed, 27 Sep 2017 09:08 PM (IST)

सीएम त्रिवेंद्र रावत ने पौड़ी पहुंचकर घोषणाओं की झड़ी लगाई। कहा कि पलायन आयोग का मुख्यालय पौड़ी में होगा। साथ ही रोजगार को बढ़ावा देने के हर संभव प्रयास होंगे।

पौड़ी पहुंचकर सीएम त्रिवेंद्र रावत ने लगाई घोषणाओं की झड़ी
पौड़ी पहुंचकर सीएम त्रिवेंद्र रावत ने लगाई घोषणाओं की झड़ी

पौड़ी, [जेएनएन]: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ङ्क्षसह रावत ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों से पलायन रोकने को लेकर सरकार कई योजनाओं को शुरू कर रही है। कहा कि इसके लिए प्रथम चरण में पचास न्याय पंचायतों में ग्रोथ सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके पीछे की मंशा न्याय पंचायत स्तर पर रोजगार को बढ़ावा देना है। सीएम ने कहा कि पौड़ी में ग्रामीण विकास एवं पलायन आयोग का मुख्यालय स्थापित किया जाएगा। जल्द ही इसके पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। 

सीएम बनने के बाद पहली बार पौड़ी आगमन पर रामलीला मैदान में जनता से मिलन कार्यक्रम से पूर्व अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पूरे देश में स्वच्छता को लेकर प्रधानमंत्री की मुहिम के बेहतर परिणाम देखने को मिल रहे हैं। कहा कि राज्य के सभी महाविद्यालयों में जल्द ही प्राचार्यों की नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा छह-सात माह के भीतर खाली चल रहे प्रोफेसर के पद भी भर दिए जाएंगे। कहा कि पिरुल को लेकर जल्दी ही कार्ययोजना बनाई जाएगी और इससे स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि एनआइटी सुमाड़ी में ही रहेगी। पुलिस विभाग के कार्यों के लिए तीन करोड़ का कोष तैयार करने के साथ ही सैनिक व अद्र्धसैनिकों के वीरगति पर प्राप्त होने पर उनके परिवार को नौकरी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों व आम-जनमानस को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। 

इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन ङ्क्षसह रावत, विधायक मुकेश कोली, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, जिलाधिकारी सुशील कुमार, एसएसपी जगत राम जोशी, सीडीओ विजय कुमार जोगदंडे, एडीएम रामजी शरण शर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष सुमनलता ध्यानी, डीएफओ लक्ष्मण ङ्क्षसह रावत, सुषमा रावत, कमला रावत, विकास कुकरेती, जगत किशोर बड़थ्वाल, केशर ङ्क्षसह असवाल आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें: उद्घाटन के बगैर अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाकर जाने लगे विधानसभा अध्यक्ष

यह भी पढ़ें: शीर्ष नेतृत्व के उत्तराखंड दौरों से भाजपा गदगद

यह भी पढ़ें: सांसद गढ़वाल भुवन चंद्र खंडूड़ी के फेक अकाउंट से सियासत में उबाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।