Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक दिन अपने घर रुकवाकर मामा ने भांजी से किया दुष्‍कर्म

    By Gaurav KalaEdited By:
    Updated: Thu, 08 Dec 2016 07:10 AM (IST)

    किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके मामा ने उसे एक दिन अपने घर रहने को कहा। लेकिन, उसे पता नहीं था कि वह रात भर उसके साथ दुष्‍कर्म करेगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कोटद्वार, [जेएनएन]: एक किशोरी ने अपने मामा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी के मुताबिक उसके मामा ने उसे एक दिन अपने घर पर ही रहने को कहा। उसे नहीं पता था कि मामा उसके साथ रात भर गलत काम करेंगे। पढ़ें, पूरा सनसनीखेज मामला।
    यह मामला पौड़ी गढ़वाल जनपद के कोटद्वार का है। किशोरी की थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक, गत 30 नवंबर को वह अपने मामा के घर गई हुई थी। शाम को जब वह वापस लौटने लगी तो मामा ने उसे अपने ही घर में रुकने को कहा।

    पढ़ें: ताइक्वांडो सिखाने के बहाने बालिका से करता था दुष्कर्म, मिली ऐसी सजा
    मामा की बात मानकर वह वहीं रुक गई, जहां रात में मामा ने उससे दुष्कर्म किया। साथ ही इस संबंध में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि नेपाली मूल की इस किशोरी के पिता काफी समय पूर्व नेपाल चले गए थे।

    पढ़ें: जिरायत करने हरिद्वार पहुंची एमपी की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म!
    कुछ वर्ष पूर्व उसकी मां भी उसे छोड़ कहीं चली गई। बताया कि वर्तमान में वह नगर क्षेत्र में ही अपने चाचा-चाची के साथ रह रही है। प्रभारी कोतवाल मनोज मैनवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के साथ ही पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। साथ ही किशोरी का मेडिकल करवा दिया है।

    पढ़ें: घर में घुसकर तीन युवकों ने युवती से किया दुष्कर्म का प्रयास, तभी मां ने...

    पढ़ें:-महिला ने बेटे से कराया दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

    पढ़ें: घरवालों के सामने नाबालिग बेटी के कपड़े फाड़े, दुष्कर्म का प्रयास

    खबरें और भी