विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिग से पड़ोसी युवक ने किया दुष्‍कर्म, दादी ने मांगी कठोर सजा

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Mon, 12 Dec 2016 04:08 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 14 Dec 2016 03:05 AM (GMT+05:30)

पौड़ी गढ़वाल के दूरस्‍थ गांव में युवक ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। किशोरी की दादी ने आरोपी युवक को कठोर सजा देने की मांग की है।

News Article Hero Image

पौड़ी गढ़वाल, [जेएनएन]: नाबालिग के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। इस मामले में किशोरी की दादी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दादी ने राजस्व पुलिस को तहरीर सौंप आरोपी को कठोर सजा देने की मांग की है।
घटना के अनुसार, मामला बीते आठ दिसंबर को पौड़ी गढ़वाल जनपद के तहसील थलीसैंण के दूरस्थ गांव का है। नाबालिग के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की दादी ने राजस्व पुलिस में तहरीर सौंप आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें: चाकू की नोंक पर तलाकशुदा महिला के साथ दुष्कर्म
राजस्व उपनिरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्ष की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि बालिका का जिला महिला चिकित्सालय पौड़ी में स्वास्थ्य परीक्षण कर लिया गया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया है।

पढ़ें: एक दिन अपने घर रुकवाकर मामा ने भांजी से किया दुष्कर्म

पढ़ें: शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, पुलिस से कार्रवाई की मांग

पढ़ें: शादी के दो दिन पहले बदला युवती का मन, नए को छोड़ पुराने प्रेमी संग फरार

पढ़ें: महिला बोली, 'बेटी नहीं बचाती तो वह लड़का कुछ भी कर सकता था'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।