विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

व्यापारी ने बैंक को दिए 3.80 लाख के खुले नोट, रख दी ये शर्त

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 18 Nov 2016 01:11 PM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2016 02:00 AM (IST)

कोटद्वार के किराना व्यवसायी सतीश गर्ग तीन लाख अस्सी हजार के 100-100 के नोट लेकर पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल [जेएनएन]: पांच सौ व हजार के नोट बंद होने के बाद से जहां छोटे नोटों को लेकर मारामारी मची है, वहीं एक व्यक्ति ऐसा भी है, जिसकी शर्त को देख बैंक प्रबंधन भी नतमस्तक हो गया। यह व्यक्ति जब बैंक पहुंचा और उसके हाथ में जमा करने के लिए खुले नोट बैंक कर्मियों ने देखे तो सभी उसके सम्मान में सीट से खड़े हो गए।
नकदी संकट के इस दौर में ऐसे लोगों की भी कमी नहीं जा सिस्टम की मदद को आगे आ रहे हैं। सहारनपुर के पिंजौर गांव निवासी किसान शिवकुमार पाठक की तरह ही कोटद्वार के किराना व्यवसायी सतीश गर्ग ने भी मिसाल पेश की।

पढ़ें-दादी बोली मेरे पास भी हैं बड़े नोट, गिने तो सब हो गए हैरान
जब छोटे नोटों की किल्लत बढ़ गई तो वह तीन लाख अस्सी हजार के 100-100 के नोट लेकर पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा में पहुंचे। साथ ही उन्होंने इस राशि को अपने खाते में इस शर्त के साथ जमा कराया कि इसे एटीएम में डाला जाए।

पढ़ें:-नोटबंदी: कई भक्त दीन-हीन, कुछ दिखा रहे 'दरियादिली'
जागरण से बातचीत में सतीश गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अच्छा कदम उठाया है और देशवासियों को इसमें सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाजार से अपनी पेमेंट लेते हुए उन्होंने आग्रह किया कि वे लोग 100-100 के नोट के रूप में भुगतान करें।

पढ़ें: उत्तराखंड के लोग बोले, ये मोदी का 'फाइनेंशियल स्ट्राइक'
सतीश के अनुसार लोगों ने सहयोग किया और यह धनराशि उन्होंने बैंक में जमा करा दी। सतीश के अनुसार लोग घबराहट में छोटे नोट बैंक से ले तो रहे हैं, लेकिन बाजार में खर्च नहीं कर रहे, जिससे किल्लत और गहरा रही है।
पीएनबी शाखा के मुख्य प्रबंधक राजकुमार धीमान ने बताया कि बैंक में छोटी करेंसी लगभग खत्म होने की कगार पर थी। ऐसे वक्त में सतीश पहुंचे तो लगा ऊपर वाले ने मदद कर दी। धीमान के अनुसार उन्होंने तत्काल यह नकदी एटीएम में डाल दी।
पढ़ें:-शादी में बोले पंडितजी, नोट नहीं है तो चेक से दे दें दक्षिणा

पढ़ें:-अब भगवान को भी देना होगा नोटों का हिसाब-किताब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।