विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस को चकमा देकर हिरासत से भागा मारपीट का आरोपी

By BhanuEdited By:
Updated: Wed, 13 Jul 2016 09:06 AM (IST)

गंगोलीहाट से पिथौरागढ़ में पेशी को लाते समय एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर हिरासत से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस जंगल में कांबिंग कर रही है।

News Article Hero Image

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: गंगोलीहाट से पिथौरागढ़ में पेशी को लाते समय एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर हिरासत से फरार हो गया। मारपीट के इस आरोपी के फरार होने की सूचना पर पुलिस महकमें में हड़कंप मचा है। उसकी तलाश में पुलिस जंगल में कांबिंग कर रही है।
गंगोलीहाट निवासी प्रकाश लाल पुत्र विशन राम को सोमवार की रात पुलिस ने मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि वह पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था।

पढ़ें:-नौ दिन तक किशोरी के साथ करता रहा दुष्कर्म, ऐसे आया गिरफ्त में...
शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया था। आज सुबह पुलिस प्रकाश को लेकर पिथौरागढ़ को आ रही थी। उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाना था।

पढ़े:-दो माह से आठवीं की छात्रा से कर रहा था दुष्कर्म, परिजनों ने पकड़ा
गुरना गांव के पास अचानक प्रकाश ने उसे ले जा रहे दो सिपाहियों को धक्का दिया। जब तक वे संभलते वह खाई की तरफ कूद गया। उसका पीछा दोनों कांस्टेबलों ने भी किया, लेकिन तब तक वह फरार हो गया।
पुलिस ने उसके खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने का मुकदमा भी दर्ज कर दिया। साथ ही उसकी तलाश में जंगल में कांबिंग की जा रही है।

पढ़े:-कलयुगी पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास, अब मिली ऐसी सजा