विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नौ दिन तक किशोरी के साथ करता रहा दुष्‍कर्म, ऐसे आया गिरफ्त में...

By sunil negiEdited By:
Updated: Tue, 12 Jul 2016 06:00 AM (IST)

रुद्रप्रयाग जनपद में एक किशोरी के साथ नौ दिन तक दुष्‍कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि किशोरी को मेडिकल के बाद परिजनों को सौंपा।

News Article Hero Image

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: एक युवक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथा भगा कर ले गया। युवक किशोरी के साथ नौ दिन तक दुष्कर्म करता रहा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानते हैं पूरा मामला।
मामला रुद्रप्रयाग जनपद का है। यहां बीती 30 जून को एक युवक 14 साल की एक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी कि इस बीच दोनों एक कॉलोनी में देखे गए।

पढ़ें-चाचा के मन में घुसा शैतान, छह साल की भतीजी से किया दुष्कर्म

पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। किशोरी ने बताया कि युवक ने नौ दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
उपनिरीक्षक नीरज कुमार ने आरोपी हरीश चन्द्र (19 वर्ष) पुत्र गोवरी निवासी गौरीशंकर नगर थाना जियनपुर जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर कोर्ट मे पेश किया। अदालत के निर्देश पर उसे पुरसाड़ी जेल भेज दिया है। वहीं, किशोरी का मेडिकल के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पढ़ें:-खेत में चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास