विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्र ने दी धमकी, ऐसे में उड़ा रहे हेलीकॉप्‍टर: हरीश रावत

By Gaurav KalaEdited By:
Updated: Thu, 22 Dec 2016 07:10 AM (IST)

पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज के शिलान्‍यास के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम हरीश रावत ने कहा कि केंद्र ने धमकी दी है, इसलिए हेलीकॉप्‍टर उड़ा रहे हैं।

News Article Hero Image

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने केंद्र पर राज्य के विकास के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र सरकार ने पिथौरागढ़ में हवाई सेवा चलाने वाली एजेंसियों के लाइसेंस रद्द करने की धमकी दी है।
पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास के मौके पर सीएम हरीश रावत ने कहा कि पिथौरागढ़ में हवाई सेवा के तहत हवाई जहाज सेवा शुरू होनी थी। लेकिन, हवाई जहाज की जगह हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हुई।

पढ़ें-कैबिनेट मंत्री प्रीतम पंवार का ऐलान, धनोल्टी से लड़ेंगे चुनाव
सीएम रावत ने सफाई दी कि केंद्र सरकार ने यह सेवा शुरू करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया है। साथ ही इस योजना में काम करने वाली एजेंसियों को लाइसेंस रद्द करने की धमकी दी है।

पढ़ें-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा 23 को अल्मोड़ा में
विरोध कर रहे भाजपाई नेता गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में सीएम हरीश रावत के आगमन का विरोध कर रहे भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बिरेंद्र बोहरा के नेतृत्व में दर्जनों भाजपाई कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए। इतना ही नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

पढ़ें-कांग्रेस में टिकट को मारामारी, शक्ति प्रदर्शन के साथ सिफारिश भी

पढ़ें-परिवारवाद के मुद्दे पर किशोर ने सीएम समेत कई दिग्गजों को घेरा