Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पति के अत्‍याचारों से परेशान महिला ने पहले बच्चों को मारा, फिर दे दी जान

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Fri, 26 Aug 2016 07:10 AM (IST)

    पति के अत्‍याचारों से परेशान एक महिला ने पहले अपने दो मासूमों को मार दिया फिर खुद भी जान दे दी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पिथौरागढ़, [जेएनएन]: पति उस पर रोज अत्याचार करता था। पति के जुल्म से परेशान उसने निश्चय किया कि वह अब जिंदा नहीं रहेगी। पहले उसने अपने दो मासूम बच्चों को जहर देकर मौत की नींद सुला दिया। फिर खुद भी जान दे दी।
    घटना नेपाल के कंचनपुर के भूड़ा गांव की है। नेपाल प्रहरी निरीक्षक भरत चौधरी ने बताया कि बसंती चौधरी (26 वर्ष) पर उसका पति रामलाल चौधरी रोज अत्याचार करता था। वह दोनों बच्चों और बसंती तीनों के साथ मारपीट करता था। बसंती ने निश्चय किया कि वह अब और वक्त जिंदा नहीं रहेगी।

    पढ़ें: तमंचे के बल पर सात लोगों ने छात्रा से किया दुष्कर्म
    इसी निश्चय के साथ उसने दोपहर के खाने में जहर मिला कर अपने चार वर्षीय पुत्र दीपेश चौधरी और 7 वर्षीय पुत्री जस्मिन चौधरी को खिलाया। फिर वहीं जहर मिला भोजन खुद भी खा लिया। कुछ देर बाद बच्चों सहित उनकी मां बसंती की तबियत खराब होने लगी। तीनो की हालात खराब होने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे तभी दीपेश और जस्मिन ने दम तोड़ दिया।

    पढ़ें: प्रेम संबंध के चलते गर्भवती हुई विवाहिता, प्रसव कराने से पहले रख दी यह मांग
    सूचना पर पहुंची पुलिस बसंती को सेती आंचलिक अस्पताल ले गयी। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गयी। अब पुलिस ने मामले मे कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

    पढ़ें: यह युवा करता है जिंदगी से नफरत, तीन बार कर चुका खुदकुशी का प्रयास

    पढ़ें: पति संग सो रही महिला जब सुबह उठी तो उतर चुके थे उसके सारे...

    खबरें और भी