Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तमंचे के बल पर सात लोगों ने छात्रा से किया दुष्‍कर्म

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Mon, 22 Aug 2016 10:15 AM (IST)

    एक नाबालिग छात्रा को तमंचे के बल पर सात लोगों ने अगवा कर लिया। वे उसे एक खेत में ले गए। जहां उसके साथ बारी-बारी दुष्‍कर्म किया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    खटीमा, [जेएनएन]: उधमसिंह नगर में शौच को जा रही एक नाबालिग छात्रा को तमंचे के बल पर सात लोगों ने अगवा कर लिया। वे उसे एक खेत में ले गए। जहां उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया।
    जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज मामला बीते 14 अगस्त का बताया जा रहा है। इंटरमीडिएट की एक छात्रा खटीमा में अपनी बुआ के घर आई थी। जब वह शौच के लिए बाहर खेत मे गई तो वहां पर पहले से ही घात लगाए सात युवकों ने उसे घेर लिया। तमंचे के बल नोक पर बारी-बारी उन सब ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

    पढ़ें: किशोर को बहलाकर ले गया अपने साथ, किया कुकर्म
    परिजनों ने बताया कि रिश्तेदारी से लौटने के बाद छात्रा गुमशुम रहने लगी। काफी प्रयासों के बाद उसने अपनी मां से आप बीती बताई। जिसके बाद देर शाम उसके पिता ने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी है।

    पढ़ें: पति संग सो रही महिला जब सुबह उठी तो उतर चुके थे उसके सारे...
    छात्रा ने विगरा बाग क्षेत्र के क्षेत्र के सात युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। कोतवाल बीआई विश्वकर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपी हिरासत में होंगे।

    पढ़ें: चौखट पर बरात पहुंचने के बाद लड़की वालों को पता चली दुल्हे की ये सच्चाई

    पढ़ें: भिखारी बनकर आई तीन महिलाएं, तरस खाने वाली के साथ कर गई ऐसा

    खबरें और भी