Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किशोर को बहलाकर ले गया अपने साथ, किया कुकर्म

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Sat, 20 Aug 2016 07:00 AM (IST)

    रुद्रपुर में एक वहशी दरिंदे ने किशोर को अपनी हवस का शिकार बनाया। वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसके बाद उसे बदहवाश छोड़कर फरार हो गया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुद्रपुर, [जेएनएन]: रुद्रपुर में एक किशोर के साथ कुकर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। किशोर घर के बाहर टहल रहा था। तभी हवस की आग में जल रहा आरोपी उसे किसी वस्तु का लालच देकर अपने साथ ले गया। जहां उसने किशोर के साथ कुकर्म किया। फिर बदहवाश हालत में किशोर को छोड़कर चला गया।
    शहर की एक बस्ती में रहने वाला 14 वर्षीय किशोर शाम घर के बाहर टहल रहा था। तभी वह किशोर को बहला-फुसलाकर ले गए। घर से कुछ दूर एक सुनसान जगह पर पहुंचकर पहले उसने किशोर से मारपीट की और फिर अप्राकृतिक कृत्य किया। देर रात तक जब किशोर घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन में जुट गए।

    पढ़ें: भिखारी बनकर आई तीन महिलाएं, तरस खाने वाली के साथ कर गई ऐसा
    इसी दौरान किशोर घर से कुछ दूर बदहवास हालत में मिला। उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। सुबह परिजन कोतवाली में पहुंचे और घटना की तहरीर दी। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया है। आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

    पढ़ें: चौखट पर बरात पहुंचने के बाद लड़की वालों को पता चली दुल्हे की ये सच्चाई

    पढ़ें: पति संग सो रही महिला जब सुबह उठी तो उतर चुके थे उसके सारे...