विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिथौरागढ़ एक युवक की संदिग्‍ध परिस्थितियों में हो गई मौत

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 17 Feb 2017 02:59 PM (IST)Updated: Sat, 18 Feb 2017 06:00 AM (IST)

पिथौरागढ़ में एक युवक की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पिथौरागढ़ एक युवक की संदिग्‍ध परिस्थितियों में हो गई मौत
पिथौरागढ़ एक युवक की संदिग्‍ध परिस्थितियों में हो गई मौत

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: तहसील धारचूला के सिरदांग गावं के बंबा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना बुधवार देर रात की। तहसील मुख्यालय से लगभग 65 किमी दूर सिरदांग गांव के समरी नामक स्थान है। दिन में हुए मतदान के बाद सायं करीब आठ बजे बंबा तोक गांव के चार युवक सौरभ घुनियाल (22 वर्ष) पुत्र मोहन राम, जगदीश (18 वर्ष) पुत्र हरीश राम, अरविन्द और बीरेंद्र समरी में दूकान पर गए थे।

इसी दौरान समरी के जमन सिंह, प्रकाश संजू और वीरेंद्र भी वहां पहुंचे। इस दौरान वोट को लेकर उनमें विवाद होने लगा, जो मारपीट में बदल गया। इसके बाद बंबा गांव के युवक वहां से भाग गए। सुबह गांव पहुंचे दो युवकों ने ग्रामीणों को रात की घटना के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें: बेटी से फोन पर बात करके ट्रेन के आगे कूद गया पिता

वापस नहीं लौटे युवकों की खोज की गई तो 500 मीटर दूर रास्ते में सौरभ घुनियाल का शव मिला और जगदीश बेहोश मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: चुनाव ड्यूटी में जोनल मजिस्ट्रेट की हार्ट अटैक से मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।