Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेटे ने दिखाई दिलेरी, तेंदुए के चंगुल से मां को बचाया

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Mon, 11 Jul 2016 06:33 PM (IST)

    टिहरी गढ़वाल में 16 साल के एक किशोर ने दिलेरी का परिचय देते हुए अपनी मां को तेंदुए के चंगुल से बचाया। घटना बीती रात की है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    टिहरी, [जेएनएन]: टिहरी में 16 साल के एक बेटे की दिलेरी की बदौलत उसकी मां आज जिंदा है। देर रात अचानक तेंदुए ने उसकी मां पर हमला कर दिया था, लेकिन बेटे ने डरने के बजाय गुलदार पर हमला बोल दिया। न सिर्फ उसकी मां की जान बची, बल्कि गुलदार भी नौ दो ग्यारह हो गया।
    घटना बीती रात की है। टिहरी जाखणीधार ब्लाक के नारगढ़ गांव में बीती रात छत पर विमला देवी अपने चार बच्चों के साथ सो रही थी। तभी वहां अचानक तेंदुआ आ धमका। उसने विमला को निशाना बनाते हुए हमला बोल दिया।

    पढ़ें: आपदा के बाद प्रभावितों पर नया संकट, गुलदार का हमला
    बेटे ने दिखाई दिलेरी
    तभी विमला के बगल में सो रहे उसके बेटे पंकज (16 वर्ष) ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर तेंदुआ पंकज की ओर लपका। लेकिन पंकज ने दिलेरी का परिचय देते हुए पास रखे डंडे से तेंदुए पर हमला बोल दिया। घबराकर तेंदुए को वहां से भागना पड़ा।

    पढ़ें: रामनगर के टेड़ा गांव में दिखे बाघ की जंगल में मौत

    उधर, ग्रामीण पंकज की दिलेरी से खुश तो हैं लेकिन तेंदुए को लेकर गांव में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगवाने की मांग की है।

    पढ़ें:-उत्तराखंड में होगी बाघों की गणना, वन विभाग ने की तैयारी