Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    टिहरी में कार खाई में गिरी, थानाध्‍यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों की मौत

    By Thakur singh negi Edited By:
    Updated: Wed, 11 May 2016 10:33 AM (IST)

    टिहरी में ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर कार खाई में गिरने से तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। सौड़पाणी के पास बीती देर रात कार खाई में गिरने से थानाध्यक्ष ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    टिहरी। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर बीती रात कार खाई में गिरने से तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। घटना का पता आज सुबह स्थानीय लोगों को चला। सौड़पाणी के पास हुए हादसे में थानाध्यक्ष हिंडोलाखाल नरेंद्र ठाकुर तथा एक महिला कांस्टेबल सहित तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। नरेंद्र ठाकुर सहित तीन पुलिसकर्मी कार में सवार थे।
    मृतको में सिपाही सचिन और महिला कांस्टेबल नीलकमल शामिल हैं। यह सभी लोग बीते रोज देहरादून में फ्लोर टेस्ट के दौरान ड्यूटी देने के बाद हिंडोलाखाल लौट रहे थे। सुबह लोगो ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एसपी टिहरी इंद्रजीत सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। खाई से शवों को निकालने का कार्य किया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

    पढ़ें:- खनन से भरे ट्रेक्टर ने महिला को कुचला, मौत