विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक घंटे गुम रहा सीएम का हेलीकॉप्टर, प्रशासन के हाथ-पांव फूले

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 23 Dec 2016 09:25 AM (IST)Updated: Sat, 24 Dec 2016 06:45 AM (IST)

देहरादून से गंगी के लिए चले मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की एक घंटे तक लोकेशन ही नहीं मिली। जिससे प्रशासन के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गंगी (टिहरी), [जेएनएन]: आजादी के बाद पहली बार टिहरी जिले के दूरस्थ गंगी गांव के लोगों ने सपना देखा, लेकिन मुख्यमंत्री हरीश रावत के न पहुंचने से वह आकार लेने से पहले ही टूट गया। इतना ही नहीं, देहरादून से गंगी के लिए चले मुख्यमंत्री रावत के हेलीकॉप्टर की एक घंटे तक लोकेशन ही नहीं मिली। जिससे प्रशासन और गांव वालों के हाथ-पांव फूल गए। बाद में पता चला कि गंगी में सिग्नल न मिलने के कारण हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर पाया और मुख्यमंत्री को देहरादून लौटना पड़ा। इससे गुस्साए लोगों ने पूर्व विधायक भीमलाल आर्य के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

गुरुवार सुबह से ही गंगी के ग्रामीण मुख्यमंत्री हरीश रावत के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। पूरे गांव में जश्न का माहौल था कि लोग पहली बार सीएम को देखेंगे। दोपहर दो बजे सूचना मिली कि दून के जीटीसी हेलीपैड से मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर गंगी के लिए उड़ान भर चुका है। लेकिन, तीन बजे तक भी हेलीकॉप्टर की लोकेशन नहीं मिली तो प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे।

पढ़ें:-गणाईगंगोली की जगह महोली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर
हालांकि, कुछ देर में मुख्यमंत्री के गंगी न पहुंच पाने की सूचना मिल गई। जिलाधिकारी इंदुधर बौड़ाई ने बताया कि सिग्नल न मिलने के कारण हेलीकॉप्टर गंगी में नहीं उतर पाया। इसी के चलते मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद हुआ और गंगी में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास भी नहीं हो पाया।

पढ़ें:-देहरादून से पिथौरागढ़ और पंतनगर घरेलू हवाई सेवा शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।