Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आपदा में लापता किशोर का शव भिलंगना नदी से मिला

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 31 May 2016 11:20 AM (IST)

    बीती 28 मई को भिलंगना क्षेत्र में बादल फटने की घटना के बाद प्रखंड के सरुणा गांव के गदेरे से लापता हुए किशोर का शव आज भिलंगना नदी में मिला। इससे पूरे ग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    टिहरी। बीती 28 मई को भिलंगना क्षेत्र में बादल फटने की घटना के बाद प्रखंड के सरुणा गांव के गदेरे से लापता हुए किशोर का शव आज भिलंगना नदी में मिला। इससे पूरे गांव में शोक की लहर है।

    पढ़ें-पिथौरागढ़ के बंगापानी में आफत की बारिश, कई घरों में घुसा पानी
    बादल फटने से भिलंगना क्षेत्र के कई गांवों में भूस्खलन हुआ था। साथ ही रास्ते भी बंद हो गए थे। इस दौरान नदियां व बरसाती नाले उफान पर थे। इससे ग्रामीणों के घरों में मलबा घुस गया था। साथ ही फसलें भी तबाह हो गई।

    पढ़ें-जंगल में बकरियां चरा रही महिलाओं पर मधुमक्खी के झुंड का हमला, चार घायल
    उस दिन सरुणा गांव निवासी बिपुल भट्ट 14 (वर्ष) पुत्र सूरत राम भट्ट अपने साथियों के साथ गांव के गदेरे की तरफ गया था। अचानक पानी आने से वह बह गया था और लापता चल रहा था। आज झनेत नामक तोक के पास भिलंगना नदी में उसका शव पड़ा मिला।

    पढ़ें- उत्तराखंड में बदला मौसम, आफत की बारिश, देखें तस्वीरें..