Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्ल्‍स कॉलेज के सामने छात्राओं से कर रहा था छेड़छाड़, ऐसे आया पकड़ में

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Fri, 16 Sep 2016 07:00 AM (IST)

    गर्ल्‍स कॉलेज के सामने एक मनचला छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहा था। कई बार पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आखिरकार छात्राओं ने ही उसे पकड़न ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुद्रपुर, [जेएनएन]: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर में गर्ल्स कॉलेज के सामने एक मनचला छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहा था। तभी वहां कॉलेज के गॉर्ड आ गए। वह भागने की फिराक में था लेकिन उसे पकड़ लिया गया।
    जानकारी के अनुसार, सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज के सामने लड़कियों से छेड़छाड़ करना युवक को भारी पड़ गया। कॉलेज गॉर्ड ने उसे पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

    पढ़ें: पत्नी से छेड़छाड़ का किया विरोध तो उसने पति के काट दिए कान
    उल्लेखनीय है कि छात्राओं की शिकायत थी कि कॉलेज के सामने कुछ युवक उन्हें लंबे समय से परेशान कर रहे थे। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी। परन्तु पुलिस के कोई कार्यवाही न किये जाने पर गुरुवार को कॉलेज प्रबंधन ने स्वयं कार्यवाही करते हुए एक युवक को दबोच कर बाजार चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।

    पढ़ें: मनचला समझ तीन लड़कियों ने युवक के फाड़े कपड़े, दांत से काटा; हकीकत पता चलने पर...
    आरोपी मनचले ने अपना नाम अजय गंगवार पुत्र मदन लाल निवासी पीलीभीत, उप्र बताया है। वह एक होटल में सिक्योरिटी गॉर्ड के रूप में कार्य करता है।

    पढ़ें: दबंगों ने विवाहिता के साथ की छेड़छाड़, पति ने बचाई इज्जत

    खबरें और भी