यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मनचला समझ तीन लड़कियों ने युवक के फाड़े कपड़े, दांत से काटा; हकीकत पता चलने पर...
मनचला समझकर राह चल रही तीन लड़कियों ने एक युवक की जमकर धुनाई कर दी। कपड़े फाड़कर उसके शरीर में दांतों से काटा। ...और पढ़ें

देहरादून, [जेएनएन]: मनचला समझकर राह चल रही तीन लड़कियों ने एक युवक की जमकर धुनाई कर दी। कपड़े फाड़कर उसके शरीर में दांतों से काटा। इतने में भी जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने लोहे के हैंगर से उसके शरीर में ताबड़तोड़ वार कर दिए। बाद में पता लगा कि वह निर्दोष है। जानिए, पूरा मामला।
यह पूरा मामला 11 सितंबर की सुबह उत्तराखंड के राजधानी देहरादून का है। पल्टन बाजार में समीप सुबह-सुबह तीन तिब्बत मूल की लड़कियां सड़क पर से गुजर रही थी। तभी उनका ध्यान किनारे खड़े एक युवक पर गया। वह अपने मोबाइल पर कुछ कर रहा था।
पढ़ें: अरब में उत्तराखंड और दिल्ली के सात युवक फंसे, भारत सरकार से वापसी की गुहार
लड़कियों को लगा कि वह उनकी तस्वीरें खींच रहा है। वे उसके पास गई और वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए उसकी धुनाई कर दी। उन्होंने उसके कपड़े फाड़ दिए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई।
पढ़ें: फोन से की दोस्ती, बनाए शारीरिक संबंध, शादी के नाम पर कांस्टेबल करने लगा ऐसा
युवक के शरीर में गाड़ दिए दांत
लड़कियां उस युवक पर इतनी गुस्साई थी कि उन्होंने उसके शरीर पर अपने दांत गाड़ दिए। वह युवक को लगातार मार रही थी, वहीं युवक खुद को निर्दोष कह रहा था। युवक ने अपना मोबाइल उन्हें दिया। लड़कियों को उसमें कुछ नहीं मिला लेकिन फिर भी वे उसकी पिटाई कर रही थी। उन्होंने लोहे के हैंगर से उसके शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए। जिससे उसके शरीर पर चोट के नीले निशान पड़ गए।

पढ़ें: तीन बच्चियों को जबरन ले जाने लगा युवक, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर
पुलिस पहुंची तो मांगने लगी माफी
सूचना पर जब धारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़कियों के तेवर तुरंत बदल गए। उन्होंने युवक के साथ की गई अभद्रता पर माफी मांगी। धारा चौकी इंचार्ज नवनीत भंडारी ने बताया कि युवक बाजार में ही एक केक बनाने की दुकान में काम करता है। दोनों पक्षों में समझौता हो चुका है।