Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वायु सेना में तैनात पिता बेटी को बनाता था हवस का शिकार, ऐसे हुआ खुलासा

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Tue, 13 Sep 2016 07:20 AM (GMT+05:30)

    उधमसिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में वायु सेना में तैनात एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस को शिकार बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ि‍त की सहेली के ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    खटीमा, [जेएनएन]: वायु सेना में तैनात एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना दिया। पिता कई साल से बेटी के साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। पीड़ित की सहेली के जरिये मामले का खुलासा हुआ है। पीड़ित बेटी मां के साथ वायु सेना के अधिकारियों से मिली। अधिकारी उन्हें पुलिस के पास ले गए और मुकदमा गुजरात में दर्ज कराया, जिसे खटीमा कोतवाली स्थानांतरित कर दिया है।
    नगर के सटे क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग के साथ वायु सेना में तैनात उसका पिता कई साल से दुष्कर्म करता आ रहा था। इसकी जानकारी उसने अपनी सहेली को दी। सहेली ने उसकी मां को बता दिया। इस पर मां बेटी को लेकर गुजरात जामनगर पहुंची, जहां उसने मामले की शिकायत सेना के अधिकारियों से की।

    पढ़ें: पत्नी के अवैध संबंधों का हुआ शक, पति ने गुस्से में कर दिया ये काम
    अधिकारी मां-बेटी को जामनगर पुलिस के पास ले गए और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को दी तहरीर मे पीड़िता ने बताया कि जब भी उसके पिता छुट्टी पर घर आता था तो उसके साथ दुष्कर्म करता था।

    पढ़ें-जंगल में विवाहिता को अकेला देख ग्राम प्रधान ने की ऐसी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    इस बात को न बताने के लिए वह दबाव भी बनाता था। आरोपी के खिलाफ नौ अगस्त को गुजरात के जामनगर में मोहनचंद के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। गुजरात पुलिस मामला खटीमा स्थानांतरित कर दिया है। कोतवाल बीएल विश्वकर्मा ने बताया कि मामले की जाच शुरू कर दी गई है।

    पढ़ें:-फोन से की दोस्ती, बनाए शारीरिक संबंध, शादी के नाम पर कांस्टेबल करने लगा ऐसा

    पढ़ें-अश्लील हरकतें करना पड़ा भारी, महिलाओं ने वृद्ध को डंडों व चप्पलों से पीटा

    खबरें और भी