Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तेज रफ्तार डंपर ने टैंपो को रौंदा, तीन की मौत, आठ घायल

    By Thakur singh negi Edited By:
    Updated: Fri, 20 May 2016 09:33 PM (GMT+05:30)

    उधमसिंह नगर में डंपर व टैंपो की टक्‍कर में तीन लोगों की मौत हो गई। हल्‍दी व पंतनगर के बीच हुई सडक दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि आठ लोगों ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुद्रपुर (उधमसिंह नगर)। डंपर व टैंपो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। हल्दी व पंतनगर के बीच हुई सडक दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

    मरने वाले सभी लोग टैंपो यूके 04 सीए 0846 में सवार थे। कुल 11 सवारियों को लेकर यह टेंपो रुद्रपुर की ओर आ रहा था। तेज गति से जा रहे डंपर ने पीछे से टैंपो को टक्कर मारी। घटना रात करीब आठ बजे की है। इससे टैंपो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर का चालक मौका पाकर भाग निकला।

    डंपर के ड्राइवर के नशे में गाड़ी चलाने की बात कही जा रही है। टैंपो को काफी दूर तक वह घसीटता हुआ ले गया। घायल आठ लोगों में कई की हालत गंभीर है। बाइक सवार दो लोग भी डंपर की चपेट में आये हैं। मरने वालों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

    पढें:- जमीनी विवाद में चली गोलियां, पति-पत्नी समेत तीन की मौत