विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काशीपुर में रेलवे फाटक के पास मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 19 Aug 2016 07:00 AM (IST)

टाडा उज्जैन रेलवे फाटक के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। समझा जा रहा है कि किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई। इस युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई।

News Article Hero Image

काशीपुर, [जेएनएन]: टाडा उज्जैन रेलवे फाटक के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। समझा जा रहा है कि किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई। इस युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई।

रेलवे फाटक के पास चीनी मिल रोड पर करीब 36 वर्षीय युवक का शव तड़के लोगों ने देखा। इस युवकर का सिर व दाहिना पैर कुचला हुआ था। उसके दाहिने हाथ पर ॐ व ए लिखा है।

पढ़ें-चलती कार का दरवाजा खुलने से टकराई बाइक, बच्ची की दर्दनाक मौत
सूचना पर सीओ जीसी टम्टा घटनास्थल पहुंचे। पुलिस के मुताबिक किसी वाहन से कुचलने से युवक की मौत हुई होगी। फिलहाल पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

पढ़ें:-मैक्स वाहन के हुए ब्रेक फेल, चालक ने चट्टान से टकराया वाहन, आठ घायल

पढ़ें: सेब से भरी यूटिलिटी टौंस में समायी, एक की मौत; दो घायल

पढ़ें-डंपर हुआ अनियंत्रित, पैराफीट से टकराया