यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चेकअप के बहाने कर दी ऐसी करतूत, महिला ने उतारा भूत, पढ़ें खबर...
मरीज के लिए डॉक्टर भगवान सरीखा होता है, जो उसके हर मर्ज का इलाज जानता है। मगर अस्पताल आई इस भगवान का दिल अपनी महिला मरीज पर डोल गया। डॉक्टर ने महिल ...और पढ़ें

काशीपुर (उधमसिंह नगर): मरीज के लिए डॉक्टर भगवान सरीखा होता है, जो उसके हर मर्ज का इलाज जानता है। मगर अस्पताल आई इस भगवान का दिल अपनी महिला मरीज पर डोल गया। डॉक्टर ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। बस फिर क्या था, महिला ने लात-घूसों से डॉक्टर की पिटाई कर दी। आइए जानते हैं पूरी कहानी...
पढ़ें- कार में फिजियोथेरेपी सेंटर संचालक को जिंदा जलाया, कंकाल में मिले कड़े से हुई पहचान
कुंडा थाना क्षेत्र के मंडी के पास स्थित अस्पताल में ग्राम जटवारा, जसपुर की महिला डेढ़ माह से इलाज करा रही थी। कल शाम वह डॉक्टर के पास उपचार के लिए आई। महिला का आरोप है कि डॉक्टर उसे चेकअप करने के बहाने अंदर ले गया। कहा कि पिछली बार चेकअप नहीं कराया था, इस बार तो कराना ही पड़ेगा।
चेकअप के बहाने डॉक्टर महिला से अश्लील हरकत लगने लगा। इसके बाद महिला का पारा चढ़ गया और उसने डॉक्टर को थप्पड़ मार दी। इसके बाद भी महिला ने उस पर खूब लात बरसाए। और खुद का छुड़ाते हुए कमरे से बाहर आ गई।
पढ़ें- स्टांप पेपर पर एग्रीमेंट कर कराई पति की हत्या, कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा...,
उसने घर पहुंचकर परिजनों से आपबीती बताई। इससे नाराज परिजनों ने कुंडा थाने में पहुंचकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा काटा। पुलिस ने डॉक्टर को भी थाने में बुला लिया।
पुलिस दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को रफा दफा करने में जुटी है। इधर, आइएमए के पदाधिकारी भी डॉक्टर के समर्थन में थाने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि मरीजों की जांच करना डॉक्टरों का काम है। डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप निराधार है। थानाध्यक्ष नासिर हुसैन ने बताया कि महिला ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। डॉक्टर को बुलाकर पूछताछ की जा रही है।
पढ़ें- सुहागरात के दिन पति की हत्या कर हुई थी फरार, रह रही थी नाम बदलकर, जानने को पढ़ें..