Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पॉलीथीन के इस्‍तेमाल पर 18 को नोटिस, पांच हजार जुर्माना

    By Thakur singh negi Edited By:
    Updated: Tue, 26 Apr 2016 05:42 PM (IST)

    रुद्रपुर में डीएम की सख्ती के बाद पॉलीथीन के खिलाफ नगर निगम जागा और मुख्‍य बाजार में अभियान चलाकर पहले ही दिन 18 लोगों को नोटिस थमा दिया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुद्रपुर(उधमसिंह नगर)। डीएम की सख्ती के बाद पॉलीथीन के खिलाफ नगर निगम जागा और मुख्य बाजार में अभियान चलाकर पहले ही दिन 18 लोगों को नोटिस थमा दिया।
    इनमें तीन पॉलीथिन के होलसेल विक्रेता हैं। सभी पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 24 घंटे के भीतर जुर्माना राशि जमा न करने पर पांच हजार प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माने की राशि बढ़ती जाएगी।
    अभियान के दौरान 50 किलो पॉलीथिन बरामद भी की गई। निगम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिन लोगों को नोटिस दिया गया उनमें चोपड़ा प्लास्टिक, मंगलम स्वीट्स, बीकानेर स्वीट्स, बालाजी मिष्ठान, पूजा किराना स्टोर, नानक स्वीट्स, नीलकमल चायवाला आदि शामिल हैं।
    गौरतलब है कि निगम पहले भी कई बार इस प्रकार के अभियान चला चुका है, लेकिन अभियान के दौरान कुछ व्यापारी सतर्क हो जाते हैं और पॉलीथीन का इस्तेमाल बंद कर देते हैं। निगम अभियान शांत होते ही व्यापारी वापस पॉलीथीन प्रयोग में ले आते हैं।

    पढ़ें:- एनजीटी ने हरिद्वार में पॉलीथिन पर लगाया प्रतिबंध