Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विवाह समारोह में जा रहे परिवार की कार पलटी, चार घायल

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 29 Apr 2017 06:00 AM (IST)

    इंदिरा बंगाली मोहल्ला में विवाह समारोह में शामिल होने से जा रहे एक परिवार के सदस्यों की कार पलटने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर ...और पढ़ें

    विवाह समारोह में जा रहे परिवार की कार पलटी, चार घायल
    विवाह समारोह में जा रहे परिवार की कार पलटी, चार घायल

    रुद्रपुर, [जेएनएन]: इंदिरा बंगाली मोहल्ला में विवाह समारोह में शामिल होने से जा रहे एक परिवार के सदस्यों की कार पलटने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

    हादसा गदरपुर मार्ग पर पर हुआ। बताया जा रहा है कि राजेश रस्तोगी पुत्र सुरेश, किरण रस्तोगी पत्नी राजेश रस्तोगी, कपिल पुत्र मुकेश, पुष्पा पत्नी छेदा लाल निवासी डबल फाटक संभल रोड मुरादाबाद कार से इंदिरा बंगाली मोहल्ला रुद्रपुर में वैवाहिक समारोह में भाग लेने जा रहे थे। 

    उनके अन्य परिजन दूसरी गाड़ी में चल रहे थे। महतोष मोड़ के पास गड्ढे से बचने के चक्कर मे चालक ने स्टेयरिंग काटा तो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार सवार चारों लोग घायल हो गए। उनके साथ चल रहे परिजनों ने अपने वाहनो से घायलो को जिला अस्पताल पहुंचाया। 

    यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में बाइक खाई में गिरी, एक की मौत 

    यह भी पढ़ें: देहरादून से त्यूणी जा रही ओवरलोड यात्री बस टोंस नदी में समाई, 45 मरे

    यह भी पढ़ें: हरिद्वार में पेड़ से टकराई कार, चालक की मौत