Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरिद्वार में पेड़ से टकराई कार, चालक की मौत

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 18 Apr 2017 06:00 AM (IST)

    श्यामपुर क्षेत्र में पीली नामक स्थान के पास एक अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें

    हरिद्वार में पेड़ से टकराई कार, चालक की मौत
    हरिद्वार में पेड़ से टकराई कार, चालक की मौत

    हरिद्वार, [जेएनएन]: श्यामपुर क्षेत्र में पीली नामक स्थान के पास एक अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 

    बताया जा रहा है है एक आई 20 कार बरेली से हरिद्वार की ओर आ रही थी। जैसे ही कार बाहर पीली के पास पहुंची तो अचानक कार अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। 

    कार को कृष्ण मोहन (35 वर्ष) पुत्र बनवारी निवासी रहमतपुर इंग्लिश स्कुल के पास बरेली चला रहा था। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह कार में फंसे शव को बाहर निकाला। 

    यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में स्विफ्ट कार खाई में गिरी चालक की मौत

    यह भी पढ़ें: साइकिल रैली के दौरान एक विदेशी प्रतिभागी दुर्घटना में घायल

    यह भी पढ़ें: उत्‍तरकाशी में कार खाई में गिरी, दो लोग घायल