विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उधमसिंह नगर में अगवा कर दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 30 Jun 2017 02:10 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jul 2017 06:10 AM (IST)

जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो किशोरियों को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। हैवानियत की इन घटनाओं से सनसनी ...और पढ़ें

उधमसिंह नगर में अगवा कर दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म
उधमसिंह नगर में अगवा कर दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म

उधमसिंह नगर, [जेएनएन]: जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो किशोरियों को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। हैवानियत की इन घटनाओं से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पहली घटना सितारगंज क्षेत्र की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी 26 जून की सायं सहेली से मिलने उसके गांव गई थी। इस दौरान बरुआबाग निवासी सगे भाई मनीष व अनिल पुत्रगण ओमप्रकाश, शंकर पुत्र मदनलाल निवासी कोटाफार्म, सुनील पुत्र भगवान, पिंकी उर्फ दीपक निवासी वमनपुरी बाइकों पर सवार होकर पहुंचे और किशोरी की सहेली व मित्रों के साथ मारपीट कर उन्हें भगा दिया। 

इसके बाद आरोपियों ने किशोरी को जबरन बाइक पर बैठा कर बरुआबाग गांव लाए। जहां पांचों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी का मोबाइल भी छीन लिया। रात्रि करीब दो बजे आरोपी बाइक से ही किशोरी को उसके गांव छोड़कर फरार हो गए। 

पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट, दुष्कर्म की धाराओं के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया। गुरुवार को पुलिस ने सुनील, दीपक, अनिल व शंकर को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से किशोरी से छीना गया मोबाइल भी बरामद किया गया है। 

एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि मेडिकल परीक्षण में हुई है। किशोरी को बयान के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।

दूसरी घटना किच्छा क्षेत्र की है जहां दबंग सोलह साल की किशोरी को अगवा कर ले गए और सप्ताहभर तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। दबंगों के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पिता ने तीन लोगों कच्ची खमरिया, रुद्रपुर निवासी संतोष कुमार व ग्राम आजादनगर किच्छा निवासी विक्की शर्मा व मुकेश कुमार के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नशीली दवा खिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म

काशीपुर के बांसफोड़ान पुलिस चौकी क्षेत्र की किशोरी के घर बांसफोड़ान निवासी शाहिद हुसैन (40) का आना जाना था। उसने इसका फायदा उठाकर बुधवार रात नाबालिग को दवा के बहाने नशीला पदार्थ खिला कर दुष्कर्म किया। 

होश में आने पर किशोरी ने खुद को नग्नावस्था में देखा तो शोर मचाया। परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने किशोरी का एलडी भट्ट अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया तो दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: नशीला पेय पिलाकर किया दुष्कर्म, फिर बंधक बनाकर बोला अब तू मेरी पत्नी

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा दे फौजी तीन साल से कर रहा दुष्कर्म, युवती पहुंची थाने

यह भी पढ़ें: लिफ्ट देकर महिला को पिलाया नशीला जूस, होश आया तो लूट चुकी थी अस्मत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।