यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
झाड़ियों में छिपकर बैठी थी युवती, ट्रेन आने पर आगे कूदकर दी जान
एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

काशीपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
रामनगर से मुरादाबाद जाने वाली ट्रेन संख्या 55306 रोजाना की तरह आज सुबह भी रामनगर से काशीपुर आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामनगर रोड स्थित अनन्या होटल के पास झाड़ियों में एक युवती काफी देर से बैठी थी। जैसे ही ट्रेन वहां से गुजरी युवती ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इससे युवती का सिर कटने से मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास पूछताछ की। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवती की उम्र करीब 22 वर्ष है। युवती ने शूट पहना हुआ है। साथ ही पैरों में फूलदार गुलाबी रंग की चप्पल पहन रखी थी।

