विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एनडी तिवारी बोले; कमाल है कि अभी तक काशीपुर जिला नहीं बना, हरीश से बात करुंगा

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 21 Oct 2016 02:25 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 07:09 AM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने काशीपुर पहुंचने पर कहा कि कमाल है अभी तक काशीपुर जिला नहीं बना। उन्होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

काशीपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने काशीपुर पहुंचने पर कहा कि कमाल है अभी तक काशीपुर जिला नहीं बना। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह खुद हरीश रावत के बात करेंगे।
काशीपुर में एक पारिवारिक समारोह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जब उनसे काशीपुर को जिला बनाने के बारे में पूछा तो उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि अभी तक काशीपुर जिला नहीं बना। कमाल है, कौन बनाएगा जिला।

पढ़ें-बुलाया तो सबको था, नहीं आए तो क्या करूं : एनडी
इस पर लोगों ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि उनसे बता कराओ। हालांकि कुछ लोगों ने उनसे बात कराने का प्रयास किया, लेकिन वह व्यस्त होने के कारण बात नहीं कर पाए।
इसके बाद उन्होंने मेयर के बारे में पूछा। थोड़ी देर बाद मेयर ऊषा चौधरी भी पहुंच गई। एनडी तिवारी ने मेयर से शहर के विकास के बारे में पूछा तो मेयर ने कहा कि बजट ही नहीं मिल रहा। ऐसे में विकास कैसे होगा।

पढ़ें: एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर ने कुमाऊं क्षेत्र के किसी सीट से चुनाव लड़ने का बनाया मन
इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कौन देगा बजट। मेयर से उन्होंने जिले के बारे में पूछा तो मेयर ने कहा कि आपने ही जिला नहीं बनाया तो फिर और कौन बनाएगा। इस पर उन्होंने कहा कि मैंने तो काफी पहले कह दिया था। मैं रावत से इस संबंध में स्वयं बात करुंगा। साथ ही आश्वासन दिया कि काशीपुर जिला जरूर बनाया जाएगा।

पढ़ें: एनडी का जन्मदिन बनेगा बहाना, राजनीति में रोहित को है जमाना
वहीं, एनडी पुत्र रोहित शेखर तिवारी ने विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि जो संगठन उनके पिता के विकास कार्यों को समझेगा और उनका सम्मान करेगा, वह उसी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कुमाऊं से ही अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने का एलान किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने पिता को मौका दिया और उन्होंने कई विकास कार्य कराए। अब जनता मुझे भी मौका देगी। उन्हें यहां के मुद्दे पता है वह उसी के हिसाब से कार्य करेंगे।
पढ़ें: उपेक्षा से आहत पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।