विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काशीपुर में बिजली का तार टूटकर बुजुर्ग के ऊपर गिरा, मौत

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 04 Aug 2017 10:56 PM (IST)

बिजली का तार टूटकर एक वृद्ध व्यक्ति के ऊपर गिर गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उनके घर के निकट हुआ।

काशीपुर में बिजली का तार टूटकर बुजुर्ग के ऊपर गिरा, मौत
काशीपुर में बिजली का तार टूटकर बुजुर्ग के ऊपर गिरा, मौत

काशीपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: बिजली का तार टूटकर एक वृद्ध व्यक्ति के ऊपर गिर गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उनके घर के निकट हुआ। 

कटोराताल निवासी शाहिद हुसैन (60) पुत्र स्व. शाबिर हुसैन नगरनिगम स्थित सेलटैक्स विभाग से तीन वर्ष पूर्व रिटायर्ड हो गए थे। उनके बेटे शाबाज का देहरादून बीटेक का पेपर था। उसे बस तक छोड़ने के लिए वह सुबह पांच बजे पैदल रोडवेज बस स्टैंड पर आए थे। 

वापस लौटते समय घर के करीब सौ मीटर दूर एलटी लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। करंट से जोर का झटका लगने से वह अचेत हो गए। आनन फानन परिजनों ने निजी चिकित्सक को सूचना देकर बुलाया। उसने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें: काशीपुर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

यह भी पढ़ें: रायवाला में स्पीड ब्रेकर पर बाइक रपटने से साधु की मौत 

यह भी पढ़ें: टाटा सूमो वाहन पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, दो लोग घायल