यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
काशीपुर में किराना की दुकान में आग से सारा सामान राख
मोहल्ला किला में किराना की दुकान में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है।

काशीपुर, [जेएनएन]: मोहल्ला किला में किराना की दुकान में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है।
मोहल्ला कानूनगोयाल निवासी पवन की गंगे बाबा रोड स्थित किला में किराना की दुकान है। गत रात व दुकान बंद कर घर चला गया। इसके बाद उसकी दुकान से धुआं उठते देख पड़ोस के व्यक्ति उसे सूचना दी।
यह भी पढ़ें: रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग, रेस्टोरेंट संचालक झुलसा
जब पवन दुकान पर पहुंचे तो आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। सूचना पर जब दमकल मौके पर पहुंचा तक तक सामान जलकर राख हो चुका था।
यह भी पढ़ें: छप्पर में लगी आग, बेटे की मौत; मां झुलसी
दमकल कर्मियों ने बमुश्किल से आग पर काबू पाया। पवन ने बताया कि फ्रीज, स्टेबलाइजर, लकड़ी की अलमारी सहित ढाई लाख का सामान जल गया है। साथ ही पांच हजार के सिक्के भी तपकर काले हो गए।

