Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के कार्यालय पर चोरों का धावा

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Mon, 19 Sep 2016 01:00 AM (IST)

    भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के कार्यालय पर चोरों ने धावा बोल 50 हजार की नगदी सहित लाखों का सामान ले गए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुद्रपुर, [जेएनएन]: भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के कार्यालय पर चोरों ने धावा बोल 50 हजार की नगदी सहित लाखों का सामान ले गए। चोरों ने तीसरी बार उनके कार्यालय को निशाना बनाया है।
    भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विपिन जल्होत्रा निवासी शिमला पिस्तौर के कार्यालय का शनिवार रात्रि चोरों ने शटर काट दिया। उन्होंने अंदर रखी 50 हजार की नगदी सहित इन्वर्टर, बैटरी, टीवी आदि सामान चोरी कर लिया।

    सुबह उठने पर उन्हें चोरी का पता लगा। उन्होंने पुलिस से लगातार हो रही चोरी पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा इससे पूर्व उनके कार्यालय से 15 हजार की नगदी और उसकी पूरानी मारुति कार चोरी कर ली गई थी।

    पढ़ें:-महिला अफसर पर अवैध संबंध बनाने के दबाव में खंड विकास अधिकारी गिरफ्तार

    पढ़ें:-गर्ल्स कॉलेज के सामने छात्राओं से कर रहा था छेड़छाड़, ऐसे आया पकड़ में