विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली-नैनीताल हाईवे पर आंधी से इनोवा कार पर गिरा पेड़, तीन लोगों की मौत

By sunil negiEdited By:
Published: Tue, 07 Jun 2016 12:29 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jun 2016 09:12 PM (IST)

दिल्‍ली-नैनीताल हाईवे पर टांडा जंगल में संजय वन के पास आंधी से एक पेड़ चलती इनोवा कार पर गिर गया, जिसे तीन लोगों की मौत हो गई।

News Article Hero Image

रुद्रपुर, जेएनएन(उधमसिंह नगर)। दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर टांडा जंगल में संजय वन के पास आंधी से एक पेड़ चलती इनोवा कार पर गिर गया, जिसे तीन लोगों की मौत हो गई।

पढ़ें-हरिद्वार में मंसा देवी पैदल मार्ग पर बिजली गिरी, बच्चे सहित तीन घायल


पुलिस के अनुसार, आज सिविल लाइंस सर्राफा बाजार रामपुर (यूपी) निवासी अक्षत अग्रवाल परिवार समेत दो कार से जागेश्वर घूमने के लिए जा रहे थे। एक कार में उनकी पत्नी पल्लवी अग्रवाल (27 वर्ष) और बेटा अभि (तीन वर्ष) अग्रवाल थे, जबकि दूसरी कार में अक्षत परिवार के अन्य लोगों के साथ आ रहे थे।

पढ़ें-डोईवाला में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित 15 झुलसे

सुबह करीब 11 बजे रुद्रपुर में दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर टांडा जंगल में संजय वन के पास तेज हवाओं के साथ आंधी चलने लगी। आंधी से एक पेड़ उनकी इनोवा कार में जा गिरा। इससे कार सवार पल्लवी अग्रवाल, अभि अग्रवाल और चालक की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि दुर्घटना में अक्षत अग्रवाल (30 वर्ष) और अक्षत के पिता धर्मेंद्र अग्रवाल (51 वर्ष) घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ काटकर शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने बताया कि अक्षत रामपुर में हल्दीराम के वितरक हैं।

पढ़ें:-बरातियों से भरा वाहन खाई में गिरा, सात लोगों की मौत और दो घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।