विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परिवार से भरी कार खाई में गिरी, महिला की मौत; पांच घायल

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 27 Sep 2017 11:57 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 27 Sep 2017 08:51 PM (GMT+05:30)

परिवार से भरी कार के खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच सदस्य ...और पढ़ें

परिवार से भरी कार खाई में गिरी, महिला की मौत; पांच घायल
परिवार से भरी कार खाई में गिरी, महिला की मौत; पांच घायल

टनकपुर, चंपावत [जेएनएन]: टनकपुर पिथौरागढ़ हाईवे में एक कार के खाई में गिरने से महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच लोग घायल हो गए। यह परिवार पिथौरागढ़ से पीलीभीत जा रहा था कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।

उत्तर प्रदेश के न्यूरिया जिला पीलीभीत निवासी राजेश मैसी की पत्नी रोजलीन पिथौरागढ़ में शिक्षिका हैं। बच्चों और अपनी मां के साथ पिथौरागढ़ गए थे। वहां से पूरा परिवार पीलीभीत लौट रहा था।   

सूखीढांग के निकट उनकी  सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में राजेश मैसी की माता एंजिला मैसी (57 वर्ष) की मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों में राजेश मैसी (38) पुत्र एडमिन मैसी, उनकी पत्नी रोजलीन  (32) वर्ष, बेटी एंजिल (सात वर्ष), बेटा समर्पित (चार वर्ष) और डेढ़ साल की बेटी श्रुति बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें: कलसा नदी में गिरी कार, दो फूल कारोबारियों की मौत

यह भी पढ़ें: भाई के लिए लड़की देखने जा रहा था युवक, हादसे में हुई मौत

यह भी पढ़ें: रेत से भरा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत; पांच घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।