Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो कहने लगा...

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 30 Sep 2016 06:06 AM (IST)

    एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद जब महिला गर्भवती हुई तो वह गर्भपात के लिए दबाव बनाने लगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुद्रपुर, [जेएनएन]: जब पति ने छोड़ा तो महिला बच्ची का पेट पालने के लिए फैक्ट्री में काम करने लगी। इसी बीच एक व्यक्ति ने उसे शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद जब महिला गर्भवती हुई तो वह गर्भपात के लिए दबाव बनाने लगा। इस पर महिला ने प्रेमी के खिलाफ ऐसा कदम उठाया।
    काशीपुर की एक महिला एसएसपी के पास प्रेमी की शिकायत लेकर पहुंची। इस महिला ने बताया कि वर्ष 2000 में उसका विवाह छपरा बिहार के एक युवक से हुआ। इसके एक साल बाद ही पति उसे छोड़कर कहीं चला गया।

    पढ़ें-कलयुगी मां ने तीन दिन की बच्ची को टोकरी में रखकर पुल के नीचे छोड़ा, जब बच्ची रोने लगी तब...
    पति के छोड़ने के बाद महिला अपने पिता के घर काशीपुर रहने लगी। इस बीच बेटी का पेट पालने के लिए वह एक फैक्ट्री में नौकरी करने लगी। आरोप है कि फैक्ट्री में कार्यरत एक व्यक्ति उसे परेशान करता था।
    बाद में उक्त व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। अब वह गर्भवती हुई तो वह गर्भपात के लिए दवाब बनाने लगा।

    पढ़ें:-युवक ने बड़े भाई और भाभी को उतरा मौत के घाट
    आरोप है कि साथ ही शादी की बात पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी ने महिला की शिकायत सुनने के बाद उसे भरोसा दिलाया कि उसे न्याय दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
    पढ़ें:-जीजा ने भाई और दोस्त संग साली से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने दिया धरना; तब आया जीजा गिरफ्त में