विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काशीपुर में रेलवे ट्रेक के पास मिला युवक का शव

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 18 May 2017 03:37 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 19 May 2017 06:00 AM (GMT+05:30)

दोस्त के साथ घर से निकले युवक का शव रेलवे ट्रेक के पास मिला। इस मामले में हत्या की आशंकी व्यक्त की गई।

काशीपुर में रेलवे ट्रेक के पास मिला युवक का शव
काशीपुर में रेलवे ट्रेक के पास मिला युवक का शव

काशीपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: दोस्त के साथ घर से निकले युवक का शव रेलवे ट्रेक के पास मिला। इस मामले में हत्या की आशंकी व्यक्त की गई। 

ग्राम भगवंतपुर निवासी जीशान (20 वर्ष) पुत्र शफीक दिहाड़ी मजदूर था। वह बुधवार की शाम करीब पांच बजे ग्राम धनौरी निवासी एक युवक के साथ घर से निकला था। 

आज सुबह जब गांव के ही दो युवक जंगल के लिए निकले तो उन्हें ग्राम फिरोजपुर स्थित रेलवे ट्रेक के पास जीशान का शव दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में कार खाई में गिरी, एक की मौत

यह भी पढ़ें: दुर्घटना में तीन की मौत, भीड़ ने पुलिस कर्मियों को पीटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।