Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बुजुर्ग को युवती से किराया मांगना पड़ा महंगा, हुई धुनाई और कालिख भी पोती

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Fri, 03 Jun 2016 06:39 PM (GMT+05:30)

    एक युवती से बुजुर्ग को मकान का किराया मांगना महंगा पड़ गया। युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शोर मचा दिया। हो-हल्ला होने पर आस-पास के लोगों ने बुजु ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुद्रपुर, जेएनएन (उधमसिंह नगर)। एक युवती से बुजुर्ग को मकान का किराया मांगना महंगा पड़ गया। युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शोर मचा दिया। हो-हल्ला होने पर आस-पास के लोगों ने बुजुर्ग की धुनाई कर दी। साथ ही बुजुर्ग के चेहरे पर कालिख भी पोती दी। इससे हंगामा हो गया। जानते हैं पूरा मामला।

    पढ़ें:-शादी के लिए घरवाले नहीं हुए राजी, प्रेमी जोड़े ने उठाया ये कदम..., पढ़ें

    आदर्श कालोनी निवासी एक बुजुर्ग ने बताया कि एक साल पहले नैनीताल जिले की रहने वाली एक युवती को दो हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से उन्होंने एक कमरा किराये में दिया। युवती सिडकुल में काम करती थी। तीन माह पहले युवती ने उसका कमरा छोड़ दिया और आदर्श कालोनी क्षेत्र के घास मंडी में रहने लगी।

    पढ़ें:-नशेड़ी पिता की करतूत, पत्नी को घर से निकाला और बेटी से किया दुष्कर्म

    बुजुर्ग ने बताया कि युवती ने उसे एक माह का किराया देना था। इसलिए उन्होंने युवती से बकाया किराया देने का अनुरोध किया। कई बार मोबाइल पर भी कॉल किए गए, लेकिन हर बार वह टालमटोल करती रही। आज सुबह वृद्ध जैसे-तैसे युवती का पता लगाकर उसके कमरे में पहुंच गया।

    पढ़ें- स्टांप पेपर पर एग्रीमेंट कर कराई पति की हत्या, कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा...

    उसने युवती से किराये के रुपये मांगे तो वह भड़क गई। पहले उसने बुजुर्ग को थप्पड़ मारा और बाद में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शोर मचा दिया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने बुजुर्ग को पकड़ लिया और धुनाई लगा दी। जिससे वह घायल हो गए।

    खबरें और भी

    पढ़ें- सुहागरात के दिन पति की हत्या कर हुई थी फरार, रह रही थी नाम बदलकर, जानने को पढ़ें..