Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तरकाशी में कार खाई में गिरी, युवक की मौत, दो घायल

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 25 Oct 2016 05:00 AM (IST)

    पुरोला से देहरादून जा रही एक कार नौगांव व डामटा के बीच बदाणी खड्‍ड के पास खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो घायल हो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    उत्तरकाशी, [जेएनएन]: पुरोला से देहरादून जा रही एक कार नौगांव व डामटा के बीच बदाणी खड्ड के पास खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।
    जानकारी के अनुसार दोपहर को पुरोला से तीन युवक कार से देहरादून के लिए चले। नौगांव व डामटा के बीच बदाणी खड्ड के पास कार अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिरी।

    पढ़ें-उत्तराखंड: कार अलकनंदा नदी में गिरी, बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों की मौ
    हादसे में कार में सवार पुरोला गांव निवासी शुभम रावत (18 वर्ष) पुत्र सुंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सवार में दीपक राणा पुत्र जयवीर राणा निवासी मोरी, अमित सिंह पुत्र कृष्णा सिंह निवासी नाग झाला सर बडियार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी नौगांव में भर्ती कराया गया। दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
    पढ़ें: बाइक से घर लौट रहा था युवक कार ने मारी टक्कर; अस्पताल में हुई मौत

    पढ़ें:-बदरीनाथ जा रहे दिल्ली पुलिस के तीन जवानों की हादसे में मौत