यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उत्तरकाशी में आया भूकंप, लोग घरों से निकले बाहर
उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में दहशत है। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। ...और पढ़ें

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: सोमवार सुबह जिले के पुरोला क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए है। इससे लोग घरों से बाहर आ गए।
सोमवार सुबह करीब 7.48 बजे उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह झटके करीब पांच सेकेंड तक रहे। लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अभी किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तिव्रता और इसका केंद्र का अभी पता नहीं चल पाया है।