Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जाली नोट भी पहुंच रहे हैं बैंक तक, रहना होगा सतर्क

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Sun, 13 Nov 2016 07:00 AM (IST)

    कालेधन और नकली नोट की रोकथाम के लिए पीएम मोदी ने इन नोटों को बंद कराने एक ऐलान क्‍या किया। बैंक में करेंसी बदलवाने के लिए नकली नोट भी आने लगे हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    उत्तरकाशी, [जेएनएन]: कालेधन और जाली नोटों की आशंका पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पांच सौ और एक हजार रुपये के नोटों पर प्रतिबंध लगाया। जेब से निकाल कर जब लोग इन नोटों को लेकर बैंकों में पहुंचे तो इनमें कुछ नकली नोट भी सामने आए।
    गौरतलब है कि उत्तरकाशी जनपद में बीते 15 दिनों के अंतराल में तीन लाख रुपये के नकली नोट पकड़े गए थे। बाजार में भी नकली नोट फैलने की आशंका थी। अब जब पांच सौ और एक हजार रुपये के नोटों पर पाबंदी लगी तो बैंकों में नोटों की गड्डी के साथ नकली नोट लेकर भी लोग पहुंचे।

    PICS: पांच सौ और हजार के नोट बंद होने से उत्तराखंड में हाहाकार
    उत्तरकाशी की एसबीआइ की मुख्य शाखा के प्रबंधक फतेह सिंह रावत ने बताया कि सभी बैंक कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि पांच सौ और एक हजार रुपये के नोटों को देख कर लें। उन्होंने बताया कि बीते रोज डुंडा शाखा में जो लोग पैसे जमा करने आए थे। उनमें कुछ लोगों के पास से पांच सौ व हजार रुपये के कई नोट नकली पाए गए। शहर की शाखा में भी कुछ नकली नोट आए हैं।

    पढ़ें: दो दिन के लिए उधारी पर हो गई जिंदगी

    पढ़ें: उत्तराखंड के लोग बोले, ये मोदी का 'फाइनेंशियल स्ट्राइक'