Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ढाबे में गैस सिलेंडर के आग पकड़ने से सात लोग झुलसे

    By BhanuEdited By:
    Updated: Wed, 24 Aug 2016 07:00 AM (GMT+05:30)

    मुस्टिकसौड़ स्थित एक ढाबे में रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से इसकी चपेट में आकर सात लोग झुलस गए। सभी को उपचार के लिए उत्तरकाशी जिला अस्पताल में भर्ती ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    उत्तरकाशी, [जेएनएन]: मुस्टिकसौड़ स्थित एक ढाबे में रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से इसकी चपेट में आकर सात लोग झुलस गए। सभी को उपचार के लिए उत्तरकाशी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
    मुस्टिकसौड़ क्षेत्र में गैस सिलेंडर की आज सप्लाई की गई। दोपहर ढाबा स्वामी धर्म सिंह गैस का भरा हुआ सिलेंडर अपनी दुकान में ले गए। जांच के लिए जब धर्मसिंह ने सिलेंडर के वासर के ऊपर का ढकान खोला तो तेजी से गैस रिसाव होने लगा।

    पढ़ें-रात में सो रही महिला को सांप ने काटा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
    इस दौरान पास में जल रहे स्टोव से सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग पूरे ढाबे में फैल गई। इससे ढाबा स्वामी कंकराणी गांव निवासी धर्म सिंह गुसांई सहित ढाबे में बैठे बोंगाड़ी गांव निवासी नरेंद्र सिंह, कुरोली गांव निवासी वीर सिंह पंवार, कंकराड़ी निवासी विजयपाल सिंह गुसांई, बोंगाड़ी निवासी खिलवान सिंह गुसांई, कुरोली गांव के ठाकुर सिंह पंवार तथा उत्तरकाशी निवासी दिनेश शाह झुलस गए।

    पढ़ें:-पिथौरागढ़ में मैक्स वाहन खाई में गिरा, चार लोग घायल

    पढ़े:-सेब से भरी यूटिलिटी टौंस में समायी, एक की मौत; दो घायल