Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    टाटा सूमो वाहन खाई में गिरा, एक की मौत; दो घायल

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 28 Jul 2017 08:52 PM (IST)

    टाटा सूमो वाहन के 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दो गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है ...और पढ़ें

    टाटा सूमो वाहन खाई में गिरा, एक की मौत; दो घायल
    टाटा सूमो वाहन खाई में गिरा, एक की मौत; दो घायल

    उत्तरकाशी, [जेएनएन]: टाटा सूमो वाहन के 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दो गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

    कोतवाली प्रभारी महादेव उनियाल ने बताया कि देर रात एक टाटा सूमो वाहन लंबगांव से भैंतगांव की ओर जा रहा था। वाहन में चालक समेत तीन लोग सवार थे। न्यूबैंड के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। 

    घायल सुनील असवाल (32) पुत्र स्व. विशन सिंह निवासी न्यूगांव, तहसील डुण्डा की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। चिकित्सकों ने चालक मनोज सिंह (28) पुत्र स्व. भीम सिंह निवासी भैंत, पोस्ट न्यूसारी को हालत नाजुक देख हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया। उत्तम सिंह (48) पुत्र स्व. कमल सिंह निवासी न्यूसारी निवासी का जिला अस्तपाल में उपचार चल रहा है।

    यह भी पढ़ें: रायवाला में बस और सूमो की भिड़ंत, एक की मौत

    यह भी पढ़ें: टिहरी में बेकाबू ट्रक ने दंपती को रौंदा, मौके पर मौत  

    यह भी पढ़ें: कार खाई में गिरी, चमत्‍कार से बची पांच जिंदगियां