विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तरकाशी में ट्रैक्‍टर ट्रॉली खाई में गिरी, दो की मौत; दो घायल

By gaurav kalaEdited By:
Updated: Thu, 25 Aug 2016 07:00 AM (IST)

एक ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिर गया। जिसमें सवार दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

News Article Hero Image

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: उत्तरकाशी जनपद में धौंतरी कमद रोड पर पत्थर लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिर गया। जिसमें सवार दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
दोपहर को घतियाल्धार में बन रहे आइटीआइ भवन निर्माण के लिए एक ट्रैक्टर ट्रॉली पत्थरों को लेकर कमद से आ रहा था। घतियाल्धार के निकट अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिर गया।
जिसमें सवार भरत सिंह (38 वर्ष) पुत्र शिव सिंह निवासी ग्राम भटकोट गाजणा धौंतरी, अमृतपाल (23 वर्ष) पुत्र जल सिंह निवासी बिहारीगढ़ सहारनपुर की मौके पर ही मौत हो गई है।

पढ़ें-रुद्रपुर में दो बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो घायल
जबकि सूरज लाल (15 वर्ष) पुत्र गड्डू निवासी ग्राम भटकोट गाजणा धौंतरी, संदीप (25 वर्ष) निवासी बिहारीगढ़ सहारनपुर गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को एलोपैथिक स्वास्थ्य केन्द्र धौंतरी में भर्ती कराया गया हैं।

पढ़ें:-ईंट लेकर जा रहा ट्रक पलटा, मजदूर की दबकर हुई मौत

पढ़ें-रुड़की में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

पढ़ें: सेब से भरी यूटिलिटी टौंस में समायी, एक की मौत; दो घायल