Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तरकाशी में यूटीलिटी खाई में गिरी, पति-पत्नी सहित तीन घायल

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 03 Jun 2017 06:19 PM (IST)

    बडकोट तहसील के धारी कफनोल मोटर मार्ग पर पालुका गांव के निकट एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए। ...और पढ़ें

    उत्तरकाशी में यूटीलिटी खाई में गिरी, पति-पत्नी सहित तीन घायल
    उत्तरकाशी में यूटीलिटी खाई में गिरी, पति-पत्नी सहित तीन घायल

    उत्तरकाशी, [जेएनएन]: बडकोट तहसील के धारी कफनोल मोटर मार्ग पर पालुका गांव के निकट एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए। 

    यूटीलिटी वाहन कफनोल से गौगांव की ओर जा रहा था। पालुका गांव के निकट चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

    राजस्व निरीक्षक जयेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों में सुशीला पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी पालुका, वीरेंद्र सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी पालुका और सचिन पुत्र दयाराम निवासी धारी गांव हैं। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी नौगांव भेजा गया। 

    यह भी पढ़ें: ललुवापानी के पास दो कारों की हुई भिड़ंत, दो शिक्षिकाएं घायल

    यह भी पढ़ें: दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो पलटी, चार लोग घायल

    यह भी पढ़ें: चंपावत में टाटा सूमो खाई में गिरी, तीन गंभीर घायल