विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जैसे दिखते हैं वैसे नहीं होते 'मीन राशि' वाले, इनके 3 गुप्त रहस्यों के बारे में पूरी जिंदगी नहीं जान पाता है कोई

Updated: Tue, 14 Jul 2026 08:37 PM (IST)

मीन राशि के जातक बहुमुखी प्रतिभा वाले और आदर्शवादी होते हैं, जिनके व्यवहार को समझना हर किसी के बस की बात नहीं है। इनके तीन रहस्यमयी व्यवहारों में गुस् ...और पढ़ें

मीन राशि वालों को कल्‍पनाओं में रहना पसंद होता है। (Picture Credit- AI Generated)

 मीन राशि वालों को कल्‍पनाओं में रहना पसंद होता है। (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. गुस्सा होने पर शांत रहते, पर गलती कभी नहीं भूलते।

  2. भविष्य की घटनाओं का पहले से ही सटीक अनुमान लगा लेते हैं।

  3. वास्तविक जीवन से ज्यादा कल्पनाओं में रहना पसंद करते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मीन राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है। इस ग्रह को ज्ञान का कारक मानते हैं। इसलिए मीन राशि के जातकों को बहुमुखी प्रतिभा वाला और आदर्शवादी माना गया है। इनके दृष्टिकोण को समझना हर किसी के बस की बात नहीं है। कभी-कभी तो यह जैसे दिखते हैं, वैसे अंदर से नहीं होते हैं और जब इनके व्यवहार के रहस्य के बारे में पता चलता है, तो लोग हैरान रह जाते हैं। चलिए हम आपको मीन राशि के जातकों के तीन रहस्यमयी व्यवहार के बारे में बताते हैं।

एकदम से हो जाते हैं 'शांत'

मीन राशि के जातकों का स्‍वभाव किसी पर गुस्‍सा करना नहीं होता है। जब उन्‍हें क्रोध आता है, तो वह शांत हो जाते हैं, मगर सामने वाली की गलती को भूलते नहीं हैं और समय आने पर उसे सबक भी सिखा देते हैं। कई बार इन्‍हें शांत देख सामने वाला सोचता है कि उन्‍हें बातों का कोई फर्क नहीं पड़ता है, मगर वक्‍त आने पर मीन राशि वालों को गलती करने वाले को ईंट का जवाब पत्‍थर से देना आता है।

मजबूत होते हैं 'सिक्‍स सेंस'

मीन राशि वालों को भविष्‍य में होने वाली किसी भी घटना का अंदेशा पहले से ही होने लगता है। कई बार तो वे भविष्‍यवाणी ही कर देते हैं और जब बात सत्‍य हो जाती है, तो लोग हैरान रह जाते हैं कि इस बारे में, तो उन्‍हें पहले ही बताया गया था। कई बार मीन राशि वालों से इसलिए लोग भविष्‍य के लिए सलाह भी मांगते हैं क्‍योंकि उन्‍हें विश्‍वास होता है कि वह उन्‍हें सही ही बताएंगे।

होते हैं कल्‍पनाशील 

वास्‍तविक जीवन से ज्‍यादा मीन राशि वालों को कल्‍पनाओं में रहना पसंद होता है। कई बार इनकी बातें सामने वाले को समझ नहीं आतीं और इस वजह से इन्हें लोग गलत भी समझ बैठते हैं। दरअसल, मीन राशि वाले बहुत बनावटी बातें करते हैं, जो उनकी कल्पना से उपजी होती हैं और उनका वास्तविकता से दूर-दूर तक संबंध नहीं होता है। वे इस तरह से अपनी बातों को सामने वाले के आगे रखते हैं कि लोग उसे सच मान लेते हैं और बाद में जब पता चलता है कि ऐसा कुछ कभी हुआ ही नहीं, तो लोग इन्हें गलत व्यक्ति समझने लगते हैं।

खबरें और भी

यह भी पढ़ें- 27 जुलाई को शनि मीन राशि में होंगे वक्री, भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, वरना छा जाएगी दरिद्रता

यह भी पढ़ें: मीन राशि: बुद्धिमान, भावुक और बेहद दयालु, जानिए क्यों हर कोई चाहता है इनका साथ?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।