विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगे जेमस्टोन का चक्कर छोड़ो पहनो कौड़ी, धन वृद्धि के साथ नजर दोष से बचाव!

Updated: Sat, 23 May 2026 10:57 AM (IST)

महंगे रत्नों के बजाय कौड़ी धारण करने से जीवन में खुशहाली और करियर में सफलता मिल सकती है। यह मां लक्ष्मी से संबंधित है और सकारात्मक ऊर्जा, धन वृद्धि के साथ नजर दोष से भी बचाती है।

कौड़ी का उपाय करेगा नेगेटिविटी का अंत! (AI-Generated Image)

कौड़ी का उपाय करेगा नेगेटिविटी का अंत! (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर लोग अपने जीवन में खुशहाली और करियर में सफलता पाने के चक्कर में महंगे रत्न और अंगूठियां खरीदने में लाखों रूपय खर्च कर देते हैं। लेकिन सनातन परंपरा और लाल किताब में ऐसी चमत्कारी चीज के बारे में बताया गया है, जो सस्ती होने के साथ काफी असरदार भी मानी जाती है।

कौड़ी जिसे अक्सर कई लोग सामान्य रत्न समझ लेते हैं, जबकि पौराणिक कथा के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान माता लक्ष्मी के साथ उत्पन्न हुई कौड़ी न केवल आपके सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है, बल्कि आपको और आपके परिवार को भी बुरी नजर से बचाती है। आइए जानते हैं कि, कैसे एक छोटी-सी कौड़ी आपके जीवन में बड़े बदलाव लाने के साथ नजर दोष को चुटकियों में खत्म कर सकती है।

कौड़ी का महत्व

क्या आप जानते हैं कि, एक छोटी-सी कौड़ी आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि ला सकती है। जिन भी लोगों को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करनी है, उन्हें कौड़ी जरूर धारण करनी चाहिए।

ज्योतिष और रत्न शास्त्र के अनुसार, हाथ में कौड़ी धारण करने से दुर्भाग्य धीरे-धीरे सौभाग्य में बदल जाता है। इसके अलावा धन से जुड़ी रुकावटें दूर होने के साथ नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव भी खत्म होता है। जिन भी लोगों को नजर से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है, उन्हें अपने हाथ में काले धागे के साथ कौड़ी को धारण करना चाहिए।

कौड़ी को कैसे धारण करें?

कौड़ी को लाल धागे के साथ पहनना शुभ माना जाता है। अगर गले या हाथ में पहनना है, तो ब्रेसलेट के साथ भी पहन सकते हैं। इसके अलावा पहनने में परेशानी है, तो पर्स में भी कौड़ी रख सकते हैं। वहीं जो लोग चांदी की चैन पहनते हैं, उन्हें चांदी में जड़वाकर इसे पहनना चाहिए।

astrological benefits of wearing kaudi shell rules and mantra

कौड़ी को कैसे धारण करें?

कौड़ी को धारण करने के लिए सबसे शुभ दिन शुक्रवार का है। इसके अलावा पूर्णिमा के दिन भी इसे धारण कर सकते हैं। इसके साथ ही सुबह नहाने के बाद सच्ची श्रद्धा के साथ धारण करना भी शुभ माना जाता है।

कौड़ी किन लोगों को पहनना चाहिए?

कौड़ी हर उस व्यक्ति को पहननी चाहिए, जिसकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है, जिन्हें बार-बार दूसरों की नजर लग जाती है। ऐसे व्यक्ति जिनका व्यापार काफी मंद चल रहा है। इसके साथ ही जो अपने भाग्य को मजबूत करने की इच्छा रखते हैं।

कौड़ी को धारण करने के लिए 'ऊं श्रीं हीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:' मंत्र का 11 या 21 बार जाप करना शुभ माना जाता है।

कौड़ी धारण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • कभी भी टूटी या फूटी कौड़ी न धारण करें।
  • इसे धारण करने से पहले गंगाजल से शुद्ध करना बेहद जरूरी है।
  • कौड़ी को हमेशा साफ और पवित्र स्थान पर रखना ही सही माना जाता है।
  • कौड़ी को श्रद्धा और सम्मान के साथ धारण करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- मूंगा रत्न 2 राशियों का जगाता है सोया भाग्य, पहनने से पहले पढ़ लें ये जरूरी नियम

यह भी पढ़ें- मोती पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, इन रत्नों के साथ भूलकर भी न करें धारण

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।