विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राशि में छिपा है आपका परफेक्ट परफ्यूम, आपके मिजाज को 'सुपरहिट' बनाएंगे ये इत्र

Updated: Fri, 29 May 2026 04:12 PM (IST)

आचार्य वराहमिहिर ने बृहत्संहिता में इत्र लगाने का महत्व बताया है। जानिए मेष से मीन राशि तक के लिए उपयुक्त सुगंधित इत्रों के बारे में? ...और पढ़ें

राशि अनुसार कौन-सा परफ्यूम लगाए? (Picture Credit- AI Generated)

राशि अनुसार कौन-सा परफ्यूम लगाए? (Picture Credit- AI Generated)  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आजकल के तेजी से बदलते दौर में लोग अच्छा दिखने के साथ अच्छा महकने पर भी ध्यान देते हैं। आचार्य वराहमिहिर की रचित ज्योति शास्त्र से जुड़े ग्रंथ बृहत्संहिता में केशकल्प, दन्तकाष्ठ, सुगन्धित तैल (इत्र) और अलग-अलग तरह की औषधियों का इस्तेमाल किया गया है।

ज्योतिष शास्त्र में राशि अनुसार इत्र लगाने से व्यक्तित्व में निखार आने के साथ सकारात्मक ऊर्जा में भी वृद्धि होती है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि के अनुसार कौन-सा परफ्यूम सही है?

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों को बेला, गुलाब की खुशबू वाला इत्र लगाना चाहिए। यह परफ्यूम आपके व्यक्तित्व के लिए परफेक्ट है।

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि के जातकों को अपनी प्राकृतिक के मुताबिक चमेली की सुंगध वाला इत्र लगाना चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के स्वभाव को ध्यान में रखते हुए हरसिंगार और जूही की सुंगध वाला परफ्यूम लगाना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है, जिस वजह से इस राशि के लोगों को केवड़ा की खुशबू वाला इत्र लगाना चाहिए।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोगों को अपनी राशि के अनुसार जूही और मोतिया के फ्लेवर वाला परफ्यूम लगाना चाहिए।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों को जाफरन की सुंगध वाला इत्र लगाना चाहिए। यह फ्लेवर इनकी व्यक्तित्व के हिसाब से सही माना जाता है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि का स्वामी शुक्र देव को माना जाता है, जिस वजह से इस राशि के जातकों को हिना और जैसमाइन सुंगध वाले इत्र को लगाना चाहिए। यह फ्लेवर इनके लिए अच्छा साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों को कदम की फ्लेवर वाला सुंगधित इत्र लगाना चाहिए। यह इत्र इनके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

आप अपनी राशि के मुताबिक चंदन जैसी कुछ खास सुंगध के इत्र का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपकी व्यक्तित्व के लिए उपयुक्त है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों का स्वामी शनि देव हैं। शनि की ऊर्जा को ध्यान में रखते हुए इस राशि के जातकों को मौलीसिरी फ्लेवर वाले सुगंधित इत्र का इस्तेमाल करना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों को ताजगी भरी सुगंध के लिए मिट्टी, मोतिया फ्लेवर वाले इत्र का इस्तेमाल करना चाहिए।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों को रजनीगंधा जैसी सुंगध वाले इत्र का इस्तेमाल करना चाहिए। यह आपकी राशि के लिए उपयुक्त रहेगी।

यह भी पढ़ें- मेष से मीन राशि वालों की कैसी होती है पर्सनैलिटी, यहां पढ़ें जातकों का स्वभाव और खासियत

यह भी पढ़ें- रिश्ते में आई कड़वाहट को दूर करेंगे ये रत्न, जान लें किन राशियों के लिए होते हैं शुभ

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।